{"_id":"56f035b94f1c1bc615f14d2e","slug":"police-nab-warranty-attack-the-woman-s-death-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी को दबोचने गई पुलिस पर हमला, सदमे से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंटी को दबोचने गई पुलिस पर हमला, सदमे से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के चौक बाजार में रविवार की देर रात एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को दबोचने गई पुलिस से वारंटी व उसके साथियों ने हाथापाई की और पथराव किया। वारंटी के चचेरे भाई का आरोप है कि उसके भाई की गिरफ्तारी के सदमे से उसकी मां की हार्ट फेल होने के कारण मौत हो गई।
आरोपी की गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों ने कस्बा पुलिस चौकी पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए छह अन्य के खिलाफ मुजाहमत की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल करनैलगंज दिवाकर सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी कस्बा करनैलगंज अतुल चतुर्वेदी हमराहियों के साथ रविवार की रात करनैलगंज नगर के चौक घंटाघर के समीप के रहने वाले एनडीपीएस एक्ट के वारंटी ननकू ठठेर को को गिरफ्तार करने गए थे। वहां ननकू को गिरफ्तार करते ही परिवार के लोग पुलिस टीम से भिड़ गए और हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच परिवार के लोगों ने पथराव भी किया। ननकू को गिरफ्तार कर चौकी प्रभारी चौकी पर लेकर पहुंचे। इसी के कुछ देर बाद ननकू की बूढ़ी चाची जावंती देवी (65) पत्नी राघवराम की दिल का दौरा पड़ गया।
उसे निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां से सीएचसी करनैलगंज में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने परिवार के लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद चौक घंटाघर पर भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई।
सीओ व तहसीलदार महेंद्र किशोर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चौकी प्रभारी अतुल चतुर्वेदी का कहना है कि ननकू के खिलाफ अदालत से एनडीपीएस एक्ट का वारंट था, इसलिए उसे गिरफ्तार करने गए थे। वहां गिरफ्तारी के दौरान उसके परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया और हाथापाई की।
कोतवाल दिवाकर सिंह ने बताया कि ननकू के खिलाफ एनवीडब्ल्यू वारंट था। उसके परिवार में दो शातिर बदमाश हैं जिनके नाम से कई मुकदमे हैं। वारंटी को पकड़ने में पूरा परिवार बाधक बना था। मगर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला पहले से बीमार थी,बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। उसके बेटे दिलीप ने बीमारी की बात लिखकर दी है। मामले में कस्बा चौकी प्रभारी अतुल चतुर्वेदी ने चार लोगों को नामजद करते हुए छह अन्य के खिलाफ मुजाहमत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सबीहुल हम्द का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।