फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   people throwing bombs due to dispute of property

जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, फेंके बम

Mon, 19 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
people throwing bombs due to dispute of property
लोहराजोत गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर सोमवार को दो पक्षों में भिड़त हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और दोनों तरफ से बम फेंके गए। हालांकि, बम से कोई हताहत नहीं हुआ है। इस मामले में एक पक्ष की ओर से दस व दूसरे पक्ष की ओर से 13 लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में बलवा, मारपीट जानलेवा हमला व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के लोहराजोत गांव के रहने वाले रसीद खां ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह सोमवार को जमीन में दीवार का निर्माण करा रहे थे। तभी गांव के ही कल्लन, लल्लन, रहीम, गुड्डू समेत दस लोग वहां आ धमके और लाठी-डंडे से मारने लगे। इसी बीच हमलावरों ने बम भी फेंका।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के अरशद ने सोमवार की शाम कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी जमीन पर रसीद खां जबरन दीवार का निर्माण करा रहे थे, जब उसने विरोध किया तो रसीद खां, फरीद, मेराज व उनके दस साथियों ने मारपीट शुरू कर दी और बम से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कोतवाली नगर में एक पक्ष के रसीद खां ने कल्लन, लल्लन, रहीम, गुड्डू समेत दस लोगों के खिलाफ व दूसरे पक्ष के अरशद ने रसीद खां, फरीद, मेराज व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ बलबा, मारपीट, जानलेवा हमला व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed