{"_id":"580fa5044f1c1b2f77bc378f","slug":"one-lacs-rupees-looted-rice-mill-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल व्यवसायी से एक लाख रुपये लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिल व्यवसायी से एक लाख रुपये लूटे
अमर उजाला/गोंडा
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बड़गांव पुलिस चौकी के पास स्थित एचडीएफसी बैंक से मंगलवार को करीब 11 बजे रुपये निकालकर ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन जा रहे एक राइस मिल व्यवसायी से जयनरायन चौराहे के समीप मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने धमकाकर एक लाख रुपये लूट लिए और भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक ने नगर कोतवाल को लुटेरों की तलाश के निर्देश दिए। इस मामले में राइस मिल व्यवसायी ने नगर कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा बाजार निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि वह मसकनवा में राइस मिल चलाता है। मनोज के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह मसकनवा से ट्रेन से मुख्यालय आया था। यहां बड़गांव पुलिस चौकी के पास स्थित एचडीएफसी बैंक से एक लाख रुपये निकालने गया था। करीब 11 बजे रुपये निकालने के बाद उन्हें एक बैग में रखकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।
जयनरायन चौराहे के समीप रुककर एक राइटिंग पैड खरीदा और उसके बाद पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे धमकाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और रानीजोत गांव होते हुए सोनी गुमटी की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
मनोज ने बताया कि बैग में एक चेक भी था। लूट की सूचना पर सीओ सिटी भरत यादव, अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अधिकारियों ने नगर कोतवाल बृजेश सिंह को लुटेरों की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
इस मामले में मनोज कुमार गुप्ता ने नगर कोतवाली में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।