फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   one died in road mishappening

खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक, एक की मौत

Tue, 12 Mar 2019 10:42 PM IST
amar ujala Published by: रमेश रमेश Updated Tue, 12 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर सिरसा गांव के सामने हनुमान मंदिर के समीप सोमवार देर रात निमंत्रण से वापस लौट रहे बाइक सवार युवक समेत तीन लोगों की बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुसे गई। जिसमें तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


एक युवक अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो युवकों को जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया। जहां से एक युवक को नाजुक हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बस्ती के थाना परशुरामपुर क्षेत्र के जिगंनिया गांव के रहने वाले गोलई का 35 वर्षीय बेटा जीतू इसी गांव के रहने वाले अपने साथी राजेश निषाद के 12 वर्षीय बेटे पंडित व दरगाही के पौत्र 15 वर्षीय करने के साथ सोमवार को बाइक से गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में एक निमंत्रण में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वह सभी नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर सिरसा गांव के सामने हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे थे तभी सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। जिसमें तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए।


घायलों को अयोध्या के जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जीतू की मौत हो गई। जबकि पंडित व करन को जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया। जहां से पंडित को नाजुक हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष नवाबगंज भानुप्रताप सिंह ने बताया कि एक युवक की हादसे में मौत हुई है। दो युवक घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed