फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Occupy the land of the son of former MP, arrested

पूर्व सांसद के बेटे का नजूल जमीन पर कब्जा, गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sat, 28 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Occupy the land of the son of former MP, arrested
शहर के पटेल नगर मोहल्ले में नजूल की एक बीघा पांच बिस्वा जमीन पर पूर्व सांसद के बेटे ने कब्जा कर लिया। पूर्व सांसद के बेटे ने कब्जाई जमीन पर अवैध तरीके से कांपलेक्स का निर्माण भी शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर नगर पालिका के प्रभारी नजूल ने जब कब्जे से रोका तो वह नहीं माना।
विज्ञापन


इस मामले में प्रभारी नजूल ने कोतवाली नगर में आरोपी पूर्व सांसद के बेटे के खिलाफ जालसाजी व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पूर्व सांसद के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के प्रभारी नजूल पटेल नगर रघुनाथ तिवारी ने बताया कि फैजाबाद रोड न्यू मुन्नन खां चौराहा के रहने वाले पूर्व सांसद मुन्नन खां के बेटे मो. कासिम ने पटेल नगर मोहल्ले में नजूल की एक बीघा पांच बिस्वा जमीन पर जालसाजी करके अवैध तरीके से कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी नजूल ने बताया कि कब्जाई जमीन पर पूर्व सांसद के बेटे कासिम कांपलेक्स का निर्माण करा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार की देर शाम जब वह मौके पर पहुंचे और उन्हें निर्माण करने से रोका तो वह नहीं माने।


इस मामले में नजूल निरीक्षक ने कोतवाली नगर में पूर्व सांसद के बेटे मोहम्मद कासिम के खिलाफ जालसाजी व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मोहम्मद कासिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed