फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No doctor found in SDM inspection

एसडीएम के निरीक्षण में नहीं मिला कोई डाक्टर

Mon, 21 Aug 2017 11:07 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 21 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
 उपजिलाधिकारी मनकापुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मसकनवा का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक नदारद मिले।  
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे उपजिलाधिकारी अमरेश कुमार मौर्य अचानक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा पहुंचे जहां उन्होंने आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मौके पर कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं मिला।केवल फार्मासिस्ट मौजूद मिले। उपजिलाधिकारी ने इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर रजिस्टर मांगा, जो उपलब्ध नहीं मिला। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये फोन पर अधीक्षक डा उमेश चन्द्रा से इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर रजिस्टर बनाने व स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टर का रात्रि निवासी अनिवार्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम मनकापुर ने दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। जिसमें एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिला। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना व प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया जिसमें रखा आक्सीजन सिलेंडर तो मौजूदा मिला लेकिन कोई भी कर्मचारी उसे आपरेट नहीं कर सका।


उपजिलाधिकारी मनकापुर ने अस्पताल में व्याप्त गंदगी को तत्काल साफ कराने का निर्देश दिया। डॉ उमेश चन्द्रा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र मे इमरजेंसी ड्यूटी रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया गया था। अगर एमरजेंसी ड्यूटी रजिस्टर नही बना है तो शीघ्र बनवाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed