फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   NIT engineer killed in the accident in Bhopal

एनआईटी इंजीनियर की भोपाल में हादसे में मौत

Sat, 16 Apr 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 16 Apr 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
NIT engineer killed in the accident in Bhopal
हादसे का शिकार देवेंद्र - फोटो : अमर उजाला
भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले जिले के एर्नआईटी इंजीनियर देवेंद्र मोहन मिश्र की शुक्रवार देर रात भोपाल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि हाल ही में देवेंद्र मोहन मिश्र का चयन 15 लाख रुपये पैकेज पर गुड़गांव की एक मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर इंजीनियर हुआ था, जिसके लिए शुक्रवार को वह अपने चार दोस्तों को साथ लेकर उन्हें पार्टी देने जा रहा था, तभी मध्यप्रदेश के जनपद सीहोर में उसकी कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें देवेंद्र की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सीहोर में ही चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को जैसे ही उसके मरने की खबर गोंडा आई कि पूरे शहर में मातम छा गया। हर कोई बाबा दुखहरणनाथ मंदिर के महंत रुद्रनारायण गिरि के घर पहुंचने लगा। देवेन्द्र मोहन मिश्र दुखहरणनाथ मंदिर के महंत रुद्रनारायण गिरि की तीन संतानों में दूसरे नंबर पर था। जिसे उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बीते कई सालों से अपने से अलग रख रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स से देवेंद्र मोहन मिश्र का चयन हाल ही में गुड़गांव की एक मल्टी नेशनल कंपनी में 15 लाख रुपये पैकेज पर हुआ था। जिसकी ज्वाइनिंग एक मई से उसे देनी थी। 


शनिवार को महंत रुद्रनारायण गिरि के घर पर बेटे को श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। बेटे का शव शनिवार की दोपहर जैसे ही उनके पैतृक निवास गोंडा पहुंचा कि यहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में इंजीनियर का शव अयोध्या ले जाया गया, जहां देर शाम पिता महंत रुद्रनारायण गिरि ने बेटे का शव सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed