{"_id":"b0e634b70cd4d04675cba15e9a515f43","slug":"murder-plot-was-hatched-by-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिल रची थी पति के कत्ल की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग मिल रची थी पति के कत्ल की साजिश
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
गत आठ-नौ जनवरी की रात में वजीरगंज कस्बे में थाने के सामने अपनी दुकान के बाहर सो रहे संजय जायसवाल पुत्र शिवप्रसाद जायसवाल की हत्या कर दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीपकुमार यादव ने घटना के राजफाश करने लिए टीमें लगाई थीं। टीमों की मेहनत रंग लाई और गुरुवार को घटना का राजफाश कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक मृत व्यापारी संजय जायसवाल की हत्या की साजिश उसकी पत्नी मीना देवी ने रची थी।
मीना का पिछले तीन वर्षों से उसके घर के बगल स्थित नमकीन फैक्ट्री के मालिक प्रेमचंद जायसवाल से संबंध हैं। दोनों छिपछिप कर मिलने की जगह अब कोर्ट मैरिज करना चाहते थे जिसमें पति संजय बाधा बन रहा था। प्लान के मुताबिक प्रेमचंद्र जायसवाल एक अन्य व्यक्ति को लेकर संजय जायसवाल के घर लाया और धीरे से दरवाजा खटखटाया।
प्रेमिका मीना ने दरवाजा खोल दिया फिर प्रेम ने संजय का मुंह दबा दिया और साथ आए दूसरे व्यक्ति ने संजय की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने अभियुक्त प्रेमचंद्र जायसवाल को भी अनुभुला स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।