{"_id":"58bef7b94f1c1b6d43dc5a16","slug":"missing-child-s-body-found-in-village-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के तालाब में मिला लापता बच्चे का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव के तालाब में मिला लापता बच्चे का शव
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पुरैना कानूनगो गांव के तालाब में मंगलवार को एक बच्चे का शव उतराता हुआ मिलने पर सनसनी फैल गई। बताते हैं कि एक दिन पहले ही गांव का यह बच्चा लापता हुआ था।
उतरौला कोतवाल मथुरा राय ने बताया कि पुरैना कानूनगो निवासी नूरुन्निशां पत्नी रोज अली ने 11 वर्षीय पुत्र आर्यन के लापता होने की रिपोर्ट छह मार्च को दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि उसका बच्चा चार मार्च को गांव में खेलने गया था उसके बाद घर वापस नहीं लौटा।
पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया था। पीड़ित मां का आरोप है कि जब उसका बेटा घर नहीं लौटा तो घर के लोग उसकी तलाश करने लगे। दो दिन तक तलाश करने के बाद बच्चे के न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गांव के तालाब में आर्यन का शव मिलने की सूचना पर पुलिस भेजी गई।