फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   misconduct to the woman's

युवती से किया दुराचार

Thu, 23 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 23 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
misconduct to the woman's
rape - फोटो : demo pic
पुलिस विभाग में कार्यरत दरोगा का बेटा एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर 15 दिन पहले उसे भगा ले गया। 15 दिन तक युवती को साथ रखने के बाद वह गुरुवार को को गोंडा रेलवे स्टेशन पर युवती को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाते हुए प्रेमी पर शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुराचार करने व धोखे से वीडियो क्लिप बनाने की शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका एक रिश्तेदार उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर 15 दिन पहले उसे घर से भगा ले गया था।
विज्ञापन


उसे लेकर वह पीलीभीत गया और वहां उसे 15 दिनाें तक रखा। इस दौरान वह उसके साथ दुराचार करता रहा। इसके साथ ही उसने उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली और उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। प्रेमी के धोखे से नाराज युवती जब किसी तरह तीन दिन पहले धानेपुर थाने पर पहुंची तो पुलिस ने दोनों से साथ रहने की बात लिखवाकर दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक गुरुवार को युवती को गांडा रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। परेशान युवती ने पुलिस अधीक्षक से युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed