फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mason's body was found along the road

सड़क किनारे मिला राजगीर का शव

Mon, 10 Aug 2015 11:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना क्षेत्र के बनगाई गांव के मजरा मूड़ाडीहा के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे एक राजगीर का शव पड़ा मिला। शव के पास ही राजगीर की बाइक, मोबाइल फोन व डायरी मिली है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने राजगीर की हत्या करने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि राजगीर की मौत सड़क हादसे में हुई है।
विज्ञापन


मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गोहना गांव के मजरा नोनियनपुर का रहने वाला राजेश कुमार यादव (35) पुत्र पलटन यादव गोंडा के मोतीगंज थाना क्षेत्र के छजवा गांव में किराए के मकान में रहकर पांच साल से राजगीर का काम कर रहा था।
विज्ञापन


वह रविवार की सुबह घर से बाइक लेकर काम पर गया था। वह देर शाम घर लौटा। मगर इसी बीच उसके मोबाइल पर एक काल आई। फोन रिसीव करने के बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गया। सोमवार सुबह उसका शव बनगाई गांव के मजरा मूड़ाडीहा के पास सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके चेहरे व नाक पर चोट के निशान मिले हैं। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखा तो पुलिस को खबर की। ग्रामीणों ने राजेश की हत्या करने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसओ ने बताया कि राजेश के घर वालों को मऊ के मोहम्मदाबाद के थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के जरिए सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed