{"_id":"6aac2567684995887f0f2551","slug":"marriage-called-off-after-demand-for-thar-was-not-met-gonda-news-c-100-1-brp1002-166281-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: थार की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: थार की मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ी
Thu, 17 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शादी तय होने के बाद दहेज में थार गाड़ी और सोने के आभूषण मांगने का मामला सामने आया है। मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार करने और रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप है। युवती के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कौड़िया के बैरागी पुरवा पूरे निद्धी निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी मुडेरवा कलां निवासी देववर्त उर्फ आजाद के साथ तय हुई थी। पांच जुलाई को एक होटल में सगाई का कार्यक्रम हुआ। इसमें करीब 1.20 लाख रुपये खर्च हुए और देववर्त व उसके पिता संगमदास को शगुन में 51 हजार रुपये दिए गए। फरवरी 2027 में शादी की तिथि तय हुई थी।
आरोप है कि कुछ दिन बाद संगमदास और देववर्त ने फोन कर दहेज में थार गाड़ी देने की मांग की। साथ ही देववर्त की मां अनारा के लिए सोने की मटरमाला तथा ऊषा गौतम और मानू उर्फ किरन के लिए सोने की अंगूठी मांगी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, पंचायत कराने के बावजूद आरोपी मांग पर अड़े रहे और दहेज नहीं देने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। शगुन की रकम और कार्यक्रम में हुआ खर्च वापस मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। (संवाद)