फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married burnt alive

विवाहिता को जिंदा जलाया

Sun, 20 Mar 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बिजुवा कला गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद के चलते पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर जिंदा जला दिया। जिला अस्पताल में देर शाम इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ पचपेड़वा थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौते का प्रयास कर रहे हैं। किसी भी पक्ष ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


पचपेड़वा थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी रामपुजारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने करीब 12 वर्ष पूर्व अपनी बेटी उर्मिला की शादी बिजुवा कला गांव निवासी भगत से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुजारी का आरोप है कि छह माह से उर्मिला को उसके ससुरालीजन पारिवारिक विवाद के चलते मारते-पीटते थे। उर्मिला के पांच छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। रामपुजारी के मुताबिक शनिवार की सुबह उर्मिला के ससुरालीजनों ने पारिवारिक विवाद के चलते ही उसे मारपीट कर केरोसिन छिड़क कर जला दिया।

गंभीर हालत में उर्मिला को सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई।


रामपुजारी ने मृतका के पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पचपेड़वा वीपी यादव का कहना है कि शव को नगर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों पक्ष मामले में सुलह-समझौते का प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मृतका के पति भगत का कहना है कि उर्मिला चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक साड़ी में आग लगने से जल गई। रामपुजारी द्वारा लगाया गया आरोप झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed