{"_id":"5795037d4f1c1b3c2bc4d411","slug":"ladies-murder-for-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के लिए महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के लिए महिला की हत्या
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनवार गांव में शनिवार देर रात दहेज में बाइक न मिलने पर ससुरालियों ने महिला की हत्या कर दी। इस मामले में महिला के पिता ने कोतवाली करनैलगंज में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कटराबाजार थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रामबहादुर शुक्ल ने रविवार को कोतवाली करनैलगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बेटी पूनम की शादी कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सोनवार गांव के रहने वाले स्वामीनाथ के बेटे शुभम के साथ की थी। रामबहादुर के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद ही पति शुभम और ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। इसके लिए वे पूनम को प्रताड़ित किया करते थे।
रामबहादुर ने बताया कि उसकी बेटी फोन करके उन्हें प्रताड़ना के बारे में बताया करती थी। रामबहादुर ने बताया कि बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शनिवार देर रात पूनम की हत्या कर दी। पूनम की ससुराल के गांव के लोगों से फोन पर मिली सूचना के बाद रविवार की सुबह जब वह बेटी के घर पहुंचा तो उसका शव जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में रामबहादुर शुक्ल ने कोतवाली करनैलगंज में पति शुभम, ससुर स्वामीनाथ, सास, चचेरे ससुर रघुनाथ व उनकी पत्नी, ननद साक्षी, ज्योति व प्रिया के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।