फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kushinagar Police will investigate the murder of two girls

कुशीनगर पुलिस करेगी दो बच्चियों के हत्या की तफ्तीश

Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar  Police will  investigate the murder of two girls
निकला रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला
इस्माईलपुर गांव में मजरे महावीर पुरवा में चौदह दिनों पहले हत्या कर फेंके गए दो बच्चियों शवो की तफ्तीश अब कुशीनगर पुलिस करेगी। एसपी के आदेश पर बच्चियों की हत्या का मुकदमा कुशीनगर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


थाना नवाबगंज क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव के मजरे महावीर पुरवा में दो जनवरी की देर रात बेरहमी से गला रेतकर दो बच्चियों की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने शवों को गेहूं के खेत में फेंक दिया था। बच्चियों की उम्र 10 व 15 साल थी।
विज्ञापन


हत्या की तफ्तीश में जुटी नवाबगंज पुलिस हत्या का मोटिव तलाश रही थी। इसी बीच तफ्तीश को नई दिशा मिल गई। तफ्तीश के दौरान दोनों बच्चियों की हत्या के तार कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव से जुड़े होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज थाने के उपनिरीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने कुशीनगर के मठिया बुजुर्ग गांव पहुंचकर वहा के लोगों से दोनों बच्चियों के फोटो दिखाकर पहचान कराई तो गांव के लोगों ने उनकी पहचान कर बताया कि दोनों बच्चियां उनके गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की है।

जिनका नाम लाडली व मुस्कान है। इस आधार पर पुलिस आनर किलिंग मानकर तफ्तीश को आगे बढ़ाया। मगर जांच के दौरान पता चला कि लाडली व मुस्कान के अपहरण का मुकदमा कुशीनगर के खड्डा थाने में दर्ज है।


प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज दद्दन सिंह ने मामले की पूरी जानकारी एसपी सुधीर कुमार सिंह को दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसपी के आदेश पर बच्चियों की हत्या के मुकदमे को कुशीनगर पुलिस को ट्रान्सफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed