{"_id":"570157ed4f1c1b0425c811ef","slug":"indecency-to-the-power-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों से की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली कर्मियों से की अभद्रता
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी पत्रकार बनकर बिजली कर्मियों पर रौब गांठने वाले युवक को शनिवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि रात में यह युवक खुद को पत्रकार बताकर बिजलीघर पहुंचा। जहां इसने बिजलीकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए जेई को बंधक बनाने की बात कही।
जेई से सूचना मिलने के बाद पुुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा युवक अभी फरार बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि करनैलगंज बिजलीघर पर शनिवार देर रात दो लोग पहुंचे और खुद को पत्रकार बताकर बिजलीकर्मियों पर रौब गांठने लगे। जहां रात्रि कालीन ड्यूटी पर मौजूद प्रभाकर तिवारी से दोनों युवकों ने अवर अभियंता को बुलाने को कहा। लेकिन जब तक वह जेई को कुछ बताते, दोनों युवक उसके साथ गलीगलौज पर आमादा हो गए।
वहीं मामले की जानकारी जब जेई एहसान हुसैन को मिली तो वह भी बिजलीघर आ गए। जहां दोनों युवकों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और जेई को सुबह देखने की धमकी देते हुए बिजलीघर से चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद जेई ने प्रकरण की सूचना कोतवाली पुलिस के साथ ही कॉर्पोरेशन के उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बलजीत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दूसरा युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकला।
पकडे़ गए युवक का रविवार को पुलिस ने चालान कर दिया। कोतवाल अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। नगर व ग्रामीण इलाके में पत्रकार बनकर लोगों पर रौब गांठने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।