{"_id":"10f26fe71829fa17eabaf3c6ea13cbad","slug":"house-burned-in-electoral-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में फूंक दिया आशियाना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में फूंक दिया आशियाना
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडरीबल्लभ गांव में शनिवार देर रात चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने एक व्यक्ति का घर फूंक दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। आग से 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आगजनी व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के उतरौला रोड पर स्थित पंडरीबल्लभ गांव निवासी छेदीलाल सोनकर ने बताया कि उसकी गांव के ही रहने वाले शेषराम वर्मा व रामरूप मिश्र से चुनावी रंजिश चल रही है।
दलित छेदीलाल का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर शनिवार देर रात शेषराम व रामरूप उसके घर आ धमके और उसके छप्पर के घर में आग लगा दी। उसके शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों लोग भाग निकले।
विज्ञापन
छेदीलाल ने बताया कि आग से घर में रखे 30 हजार रुपये और 50 हजार रुपये का घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
इस मामले में छेदीलाल ने देहात कोतवाली में शेषराम वर्मा और रामरूप मिश्र के खिलाफ आगजनी व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।