{"_id":"5884fb044f1c1b701bf00b74","slug":"girl-gangraped-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत गई किशोरी के साथ गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत गई किशोरी के साथ गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत को गई एक किशोरी को दो युवकों ने रविवार सुबह दबोच लिया और उसे एक बागीचे में उठा ले गए। जिसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद गैंगरेप के बारे में किसी से न बताने के लिए पहले तो किशोरी को रुपयों को लालच दिया।
विज्ञापन
किशोरी ने थाना खोड़ारे में आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना खोड़ारे क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी ने बताया कि उसकी मां दवा लाने के लिए 21 जनवरी को लखनऊ गई थी, वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन
किशोरी के मुताबिक रविवार की भोर 4 बजे वह खेत को जाने के लिए घर से निकली थी। तभी कब्रिस्तान के पास गांव के ही मुर्तजा व गुड्डू आए और उसे दबोच लिए। दोनों ने उसके मुंह को कपड़े से बांधकर उसे एक बागीेच में उठा ले गए।
विज्ञापन
वहां दोनों ने उसके संग बलात्कार किया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर दोनों ने बलात्कार के बारे में किसी से न बताने के लिए उसे रुपयों को लालच दिया, जब वह नहीं मानी तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
किशोरी ने थाना खोड़ारे में मुर्तजा व गुड्डू के खिलाफ गैंगरेप व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष खोड़ारे विनोद कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला आरक्षी की अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।