फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gang rape hostage with woman

युवती को बंधक बना गैंगरेप

Sun, 23 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 23 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक निशक्त ती को उतरौला रोड से स्कार्पियो से तीन युवक अगवा कर ले गए। इसके बाद युवकों ने युवती को उतरौला रोड के धनौली गांव के नहर पुल के पास बंधक बना लिया और उसके संग गैंगरेप किया। सुनसान इलाके में गाड़ी खड़ी देख गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप व बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है। 

नगर कोतवाली क्षेत्र के उतरौला रोड से 21 अक्तूबर की रात एक निशक्त युवती (22) को लक्ष्मणपुर गांव का रहने वाला स्कार्पियो गाड़ी सवार ओमनाथ शुक्ला अपने साथी गुड्डू वर्मा व सुरेश कुमार के संग मिलकर अगवा कर ले गया।
विज्ञापन


तीनों युवती को उतरौला रोड के धनौली गांव के समीप सरयू नहर पुल के पास ले गए। वहां तीनों ने मिलकर युवती से गैंगरेप किया। सुनसान इलाके में गाड़ी खड़ी देखकर गांव वालों ने पुलिस को खबर की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कोतवाली नगर में ओमनाथ शुक्ला, गुड्डू वर्मा व सुरेश कुमार प्रजापति के खिलाफ गैंगरेप व बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली नगर के एसएसआई मथुरा राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित युवती को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed