फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Friend shot dead

दोस्त की गोली मारकर हत्या

Sun, 05 Feb 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sun, 05 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Friend shot dead
शहर के फैजाबाद रोड पर इमामबाड़ा मोहल्ला के समीप शनिवार की देर रात  विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से हत्या के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


इस मामले में युवक के पिता ने कोतवाली नगर में आरोपी युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्रीनगर के रहने मोहम्मद नजाक ने बताया कि उसके बेटे अब्दुल्ला खान (24) की इमामबाड़ा मोहल्ले के रहने वाले अब्दुल कादिर से गहरी दोस्ती थी।
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे के साथ रहते थे। मोहम्मद नजाक के मुताबिक 3 फरवरी को उसके बेटे और कादिर के बीच  झगड़ा हुआ था। तभी से दोनों में विवाद चल रहा था। शनिवार की रात अब्दुल्ला खान फैजाबाद रोड पर इमामबाड़ा मोहल्ले के समीप चाय पीने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। इसी बीच वहां पहुंचे कादिर ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी। अब्दुल्ला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान अब्दुल्लाह खान की मौत हो गई।


हत्या की सूचना पर सीओ भरत यादव, कोतवाल नगर बृजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। इस मामले में मोहम्मद नजाक ने कोतवाली नगर में अब्दुल कादिर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल नगर बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed