{"_id":"570006c94f1c1bd875f00324","slug":"four-home-burns-loss-of-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घर जले, हजारों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घर जले, हजारों की क्षति
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
आग से जले घर
- फोटो : अ
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया मगर तब तक चार लोगों के घर पूरी तरह से जल गए।
कोहड़ौरा निवासी लखराज के घर में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते पड़ोसी कल्लू, बड़कऊ व मुन्नाराम के घर भी आग की चपेट में आ गए।
सूचना के बावजूद दमकल टीम आग बुझाने नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मगर तब तक चारों घर पूरी तरह से जल गए।
पूर्व प्रधान मोहम्मद जाहिद ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की मदद की और हल्का लेखपाल बेचनलाल ने मौका मुआयना कर क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।