फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR filled against Tehsildar and six others

तहसीलदार समेत सात पर एफआईआर का आदेश

Thu, 04 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
FIR filled against Tehsildar and six others
अपंजीकृत बैनामे पर भूमि के दाखिल खारिज मामले में तहसीलदार, पेशकार समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश आयुक्त ने डीएम को दिया है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कुर्था निवासी लाल बहादुर ने आयुक्त देवीपाटन मंडल को एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कहा गया है कि उसके पिता महादेव की मृत्यु 16 दिसम्बर 2003 को हो गई।
विज्ञापन


उसी दिन एक फर्जी बैनामे का विलेख तैयार कर रजिस्ट्री कराने का प्रयास कुछ लोगों ने किया। अपंजीकृत विलेख को पंजीकृत करने से रजिस्ट्रार द्वारा मना किया गया। निरस्त हो चुके विलेख के आधार पर 13 साल बाद 18 जुलाई 2016 को तत्कालीन तहसीलदार, तहसीलदार के पेशकार, आरके से मिलीभगत करके विपक्षियों ने बिना किसी सुनवाई या नोटिस के ही उसके नाम की भूमि को अपने नाम से दाखिल खारिज करा लिया। मामले में अपर आयुक्त ने डीएम को जांच कराकर तत्काल कार्रवाई व रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed