फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   father killed by son

बेटे ने पिता को मार डाला

Tue, 17 Nov 2015 11:26 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खेत बेचने से न मानने पर सुसुंडा गांव के चयनलाल पुरवा में सोमवार देर शाम एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात से पहले बेटा अपने पिता को घर से बुलाकर ले गया था। घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से हत्या के कारणों की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आरोपी के चचेरे चाचा ने उसके खिलाफ परसपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के सुसंडा गांव के मजरा चयनलाल पुरवा के रहने वाले प्रेमनाथ पांडेय ने बताया कि उसके चचेरे भाई गायत्री प्रसाद पांडेय उर्फ कप्पू (42) पुत्र मुन्नालाल दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह 15 दिन पहले दिल्ली से घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमनाथ के मुताबिक कप्पू एक बीघा खेत बेचना चाहते थे, मगर उनका बेटा महेश पांडेय इसका विरोध कर रहा था, लेकिन वह खेत बेचने पर अड़े थे।

सोमवार देर शाम कप्पू अपने घर के दरवाजे पर बैठे लोगों से बातचीत कर रहे थे। तभी उनका बेटा महेश पांडेय वहां आ गया और बातचीत करने हुए अपने पिता को संग बुला ले गया।

घर से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत के पास उसने कप्पू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। काफी देर तक कप्पू जब घर नहीं लौटे तो लोगों ने उनकी तलाश शुरू की तो गांव के मुक्तिनाथ के गन्ने के खेत में कप्पू का शव पड़ा मिला।

हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द ने मौके पर पहुंचकर लोगों से हत्या के कारणों की जानकारी ली।

इस मामले में प्रेमनाथ पांडेय ने अपने चचेरे भतीजे महेश पांडेय के खिलाफ परसपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र सिंह को आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।


सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द ने बताया कि गांव में जांच करने पर पता चला कि पिता-पुत्र में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। हत्या का कारण दोनों के बीच झगड़ा भी है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed