{"_id":"cf58376e8616fa7e3b622520de000cb2","slug":"entered-the-house-throwing-bombs-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर फेंके बम, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर फेंके बम, फायरिंग
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी से नाराज दोस्तों ने ही बीती रात दोस्त के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर देशी बम फेंके और तमंचे से जमकर फायरिंग की। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।
तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।
मंगलवार को नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में नगर के टेढ़ी बाजार मोहल्ला निवासी अभिमन्यु तिवारी ने कहा है कि सोमवार रात करीब 12 बजे मोहल्ले के ही मंटू पाल, सत्यकाम पाल, महेंद्र तिवारी उर्फ ननकऊ, अजय तिवारी, साजन तिवारी व अनुभव तिवारी स्कार्पियो से उसके घर पर पहुंचे।
विपक्षियों ने अभिमन्यु से उनके बड़े भाई मनीष तिवारी के बारे में पूछा। अभिमन्यु ने मनीष को बुलाने का कारण पूछा तो वे भड़क गए। आरोपियों ने घर की लॉबी में घुसकर देशी बम व तमंचे से हमला कर दिया। उन्होंने कई बम फेंके और जमकर फायरिंग की।
विज्ञापन
इससे घर में मौजूद मनीष तिवारी, बहन अंजली तिवारी, भाई दीपक व अभिमन्यु घायल हो गए। धमाकों व फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा होने लगी। यह देख आरोपी भाग निकले।
हमले में घायल चारों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मनीष, अंजली व दीपक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। हमले के पीछे क्या कारण है, इसका जवाब अभिमन्यु नहीं दे सके।
चर्चा है कि हमलावर तथा पीड़ित पक्ष के लोग अक्सर साथ में ही रहते थे। नगर कोतवाल मधुर मिश्रा ने बताया कि अभिमन्यु की तहरीर पर मंटू, सत्यकाम, अजय, साजन, अनुभव तथा महेेंद्र उर्फ ननकऊ के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।