फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity workers have negligence take child live

बिजली कर्मियों ने लापरवाही ने ली बच्चे की जान

Sat, 13 May 2017 11:14 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Sat, 13 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
 विजली कर्मियों की लापरवाही ने श्ािनवार को एक तीन साल के मासूम की जान ले ली।  बताया जाता है कि पांच दिन पहले आंधी के दौरान बिजली का तार ओरीपुरवा में टूटकर गिर पड़ा था। जिसकी शिकायत बच्चे के पिता व गांव के बाकी लोगों ने बिजलीघर पर करते हुए इसकी सूचना प्रभारी अवर अभियंता को भी दी थी।
विज्ञापन


लेकिन टूटकर गिरे तार को सड़क से नहीं हटवाया गया। जिस कारण ये हादसा हो गया। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रभारी जेई सहित एक संविदाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।      
विज्ञापन


मामला खरगूपुर बिजलीघर अन्तर्गत आने वाले गांव ओरीपुरवा का है। बताया जाता है कि 6 दिन पहले सोमवार की रात आई तेज आंधी में गांव को जाने वाली बिजली की लाइन टूट गई थी। जिसकी शिकायत दूसरे दिन गांव के लोगों ने बिजलीघर पर की और इसकी जानकारी इलाकाई अवर अभियंता को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी बिजलीघर से कोई स्टाफ न तो गांव के बाहर रास्ते पर टूटकर गिरे तारों को ठीक करने पहुंचा। न ही इसकी सप्लाई बिजलीघर से काटी गई। जिसका नतीजा रहा कि शनिवार की सुबह गांव में रहने वाले राम गोपाल गोस्वामी के तीन वर्षीय पुत्र बलवंत की खेलते समय अचानक बिजली के तार की चपेट में आ जाने से चिपककर मौत हो गई।  

 घटना के बाद रामगोपाल के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दर्जनों की संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीण रामगोपाल के साथ थाने जा पहुंचे। रामगोपाल का आरोप था कि जेई और संविदा कर्मियों की लापरवाही से उसके बच्चे की मौत हुई है।


जिसकी लिखित तहरीर रामगोपाल ने थाने पर दी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में खरगूपुर बिजलीघर में तैनात प्रभारी जेई नीरज कुमार तिवारी के साथ ही संविदा कर्मी सुनील कुमार तिवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र पटेल के मुताबिक मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed