फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly murder

शराब के धंधे में बाधक बने बुजुर्ग का कत्ल

Wed, 22 Jul 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 22 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के कारोबार में बाधा बने एक वृद्ध को बुधवार को इस गोरखधंधे में लिप्त पिता-पुत्रों ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मामले में आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तरबगंज के जमथा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी है कि उनके पिता घिर्राउ प्रसाद पांडेय रोज की तरह मंगलवार रात खेत में लगे पंपसेट को देखने गए थे। रात को जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने ये सोचकर तलाशने की कोशिश नहीं कि वह वहीं सो गए होंगे। बुधवार सुबह करीब छह बजे परिवारीजन जब खेत गए तो बगल में रामकृष्ण पांडेय के धान के खेत में घिर्राऊ प्रसाद का शव पड़ा था। उनके शरीर के विभिन हिस्सों पर चोट के निशान थे और आसपास खून फैला था। शव के पास डंडा पड़ा था, जिस पर खून लगा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी डंडे से पीटकर घिर्राउ प्रसाद की हत्या की गई। शैलेंद्र ने तहरीर में बताया है कि गांव के ही सालिगराम व उसके पुत्र अवैध शराब का गोरखधंधा करते हैं, इसको लेकर उसके पिता की इन लोगों से रंजिश थी। छह माह पूर्व अवैध शराब का गोरखधंधा करने वाले पिता-पुत्रों को पुलिस ने पकड़ा था, जिसकी शैलेंद्र व उनके परिवारीजनों ने वीडियो क्लिपिंग बनाई थी। इसके चलते दोनों परिवारों में रंजिश और बढ़ गई थी। पकड़े जाने के बाद से सालिगराम व उसके पुत्र संतोष व लवकुश गांव के बाहर बाग में शराब का धंधा करने लगे थे। मंगलवार रात को खेत गए घिर्राउ प्रसाद से इसी बात को लेकर सालिगराम और उसके बेटे संतोष व लवकुश की कहासुनी हुई थी। इसी के चलते पिता-पुत्रों ने डंडे से पीटकर घिर्राउ प्रसाद को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह खेत में जहां घिर्राउ प्रसाद का शव पड़ा था, उसी के पास में कच्ची शराब पैक करने वाली पन्नी और बांस का डंडा पड़ा मिला। डंडे पर खून भी लगा था। पुलिस ने मामले में सालिगराम व उसके बेटे संतोष व लवकुश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ वाईपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed