फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   drunk clerk suspension

नशे में धुत्त होकर दफ्तर पहुंचने वाला लिपिक सस्पेंड

Fri, 28 Jul 2017 11:12 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 28 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
 नशे में धुत्त होकर बीएसए दफ्तर पहुंचने वाले लिपिक को सस्पेंड कर दिया गया है। दफ्तर के कंप्यूटर उपकरण को क्षतिग्रस्त करने का भी लिपिक पर आरोप लगाया गया है। सस्पेंडेंड लिपिक को नगर क्षेत्र के बीईओ दफ्तर से संबद्ध कर दिया गया है। संबद्धता अवधि में कार्य का प्रमाण पत्र देने के बाद जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने की चेतावनी दी गई है।  
विज्ञापन

    
बीएसए रमेश यादव ने  बताया कि नगर शिक्षा क्षेत्र के दफ्तर से संबद्ध कनिष्ठ सहायक भोलानाथ को नशा व अभद्रता करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। कनिष्ठ सहायक पर बिना किसी सूचना के दफ्तर से अनुपस्थित रहने, लोवर व टीशर्ट में दफ्तर आने, दफ्तर में नशा करके बैठने तथा कंप्यूटर आदि खराब करने के आरोप में सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन


कनिष्ठ सहायक पर अनुशासनहीनता करने, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने तथा सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने के आरोप में कार्रवाई गई है। निलंबित कर्मचारी को नगर क्षेत्र के बीईओ दफ्तर से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित लिपिक को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। बीईओ गैसड़ी हृदयशंकर लाल श्रीवास्तव को जांच अधिकारी बनाया गया है। बीईओ को 15 दिन के अंदर लिपिक को आरोप पत्र निर्गत करने तथा जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। बीएसए ने उच्चाधिकारियों को भी कार्रवाई से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed