फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dispute beaten the procession, two injured

विवाद में बारातियों को पीटा, दो घायल

Fri, 17 Feb 2017 11:48 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Fri, 17 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
 Dispute beaten the procession, two injured
बिलासपुर के चैनुपुर गांव में गोवंशीय पशुओं का वध करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
महराजगंज मोहल्ले में गुरुवार की रात एक शादी समारोह में आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने बारातियों की जमकर पिटाई की। जिसमें दो बाराती घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में कोतवाली नगर में हमलावर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के सेमरा दम्मन गांव के रहने वाले इबरार अहमद ने बताया कि सतई पुरवा के रहने वाले उनके सबंधी की बारात गुरुवार को शहर के महराजगंज मोहल्ले में गई थी।
विज्ञापन


वह भी अपने साथी उमाकांत शर्मा के साथ बारात गया था। वहां आवास विकास का रहने वाला अमित चौहान उनसे बिना कारण भिड़ गया और उसे व उसके साथी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में इबरार अहमद ने कोतवाली नगर में अमित चौहान के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed