{"_id":"5733796e4f1c1b932f919d15","slug":"ddc-members-arrested-accused-of-extortion-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने का आरोपी डीडीसी सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने का आरोपी डीडीसी सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Wed, 11 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
सीएचसी की ओपीडी में डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता कर रंगदारी मांगने वाले डीडीसी सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डीडीसी सदस्य के खिलाफ बिजली तार व ट्रांसफार्मर चोरी का मुकदमा भी जेई पावर कॉर्पोरेशन की तहरीर पर दर्ज किया है।
एसपी राजीव मल्होत्रा ने बुुधवार को बताया कि सीएचसी तुलसीपुर के डॉक्टर एसएए खान तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बीते दिन शिवानगर क्षेत्र के डीडीसी सदस्य महबूब आलम उर्फ डबडब ने अभद्रता करते हुए रंगदारी मांगी थी। मंगलवार को डॉक्टर की तहरीर पर डबडब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
बुधवार को स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए। नगर के व्यापारी नेता रुपचंद्र गुप्ता आदि डबडब की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे एसपी को लोगों ने बताया कि थानाध्यक्ष तुलसीपुर केपी यादव के सामने डबडब ने अस्पताल में तांडव किया था। एसपी ने थानाध्यक्ष को जमकर खरी खोटी सुनाई। एसपी की नाराजगी देख पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
नेपाल भागने की फिराक में जा रहे डबडब को पुलिस ने सीमा के पास धर दबोचा। एसपी ने यह भी बताया कि बीते दिन विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर से डबडब ने जबरन तार व ट्रांसफार्मर उठवा लिया था। जेई प्रमोद वर्मा की तहरीर पर डबडब के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया गया। एसपी ने कहा कि डबडब के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलकर उसकी निगरानी की जाएगी।