फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Current death of farmer

करंट से किसान की मौत

Sat, 02 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 02 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Current death of farmer
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही ने शनिवार को एक किसान की जान ले ली। बताया जाता है कि खेत में काफी नीचे झूल रहे बिजली के 11 हजार लाइन के तार का करंट अचानक ट्रैक्टर में उतर आया, जिससे ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर को तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन ट्रैक्टर के पीछे हेंगे पर बैठे किसान की मौत हो गई। 

मामला मनकापुर बिजलीघर से भिटौरा गांव को जाने वाली 11 हजार की उस लाइन का है, जिसके छह महीने पहले टूटकर गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार को भिटौरा गांव के मजरा झामपुरवा में रहने वाले रामतेज अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। रामतेज के ही खेत से बिजली की एक हाईटेंशन लाइन (11 हजार वोल्ट) गई हुई है, जिसके तार काफी नीचे झूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की शाम खेत की जुताई करते समय रामतेज ट्रैक्टर के पीछे हेंगे (जमीन को समतल करने वाला लकड़ी का चौड़ा टुकड़ा) पर बैठा था। जबकि मालिक धनराज ट्रैक्टर चला रहे थे। इसी बीच काफी नीचे झूल रहा बिजली का तार अचानक ट्रैक्टर के हुड से जा छुआ और पूरे ट्रैक्टर में बिजली का करंट उतर आया। 
चूंकि लकड़ी का हेंगा लोहे के तार से बंधा था, जिसे रामतेज ने हाथ से पकड़ रखा था। इस कारण जैसे ही बिजली का करंट ट्रैक्टर में उतरा, उसने रामतेज को चपेट में ले लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चला रहे चालक धनराज की जान बाल-बाल बच गई।


वहीं ट्रैक्टर के दोनों पहिए भी हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से जल गए। मामले की सूचना ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर देने के साथ ही थाने पर दी है। वहीं मनकापुर के उपखंड अधिकारी दिव्य रंजन ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना अभी-अभी मिली है, जिसे दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed