फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Crushed brick wife killed

सिलबट्टे से कूंचकर पत्नी को मार डाला

Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Crushed brick wife killed
- फोटो : AmarUjala
आए दिन पत्नी से हो रहे विवाद तथा न्यायालय में चल रहे मुकदमे से नाराज होकर पति ने सिलबट्टे से मुंह व सिर कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी के पिता ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मथुरा बाजार निवासी इस्लाम के बेटे कैफुलवरा उर्फ बड़कऊ की शादी चार साल पहले बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के खगईजोत निवासी शकीना (22) के साथ हुई थी। परिवारीजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर नहीं थे।
विज्ञापन


यही नहीं बड़कऊ अपनी पत्नी को लेकर अपने ही घर के सामने चाचा के मकान में किराए पर रहता था। इसी पारिवारिक विवाद को लेकर पति-पत्नी का न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा था। शुक्रवार को इसी मुकदमे की पेशी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे शकीना घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। इसी बीच बड़कऊ व शकीना के बीच मुकदमे को लेकर कहासुनी होने लगी। बड़कऊ ने नाराज होकर अचानक सिल के बट्टे से शकीना पर हमला कर दिया।

बड़कऊ उस पर तब तक प्रहार करता रहा जब तक शकीना की मौत नहीं हो गई। हमले में शकीना का सिर व चेहरा बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गया है। घटना के बाद बड़कऊ ने बाजार में ही मौजूद अपने पिता को जाकर मामले की जानकारी दी। पिता व अन्य लोगों ने बड़कऊ को पुलिस के हवाले कर दिया है।


सरेशाम हुई इस वीभत्स घटना को लेकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। मौके पर पहुंचे ललिया थानाध्यक्ष रूदल यादव ने बताया कि आरोपी बड़कऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed