फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   corporator died in road accident

तेज रफ्तार ट्रक ने सभासद को रौंदा, मौत

Sun, 16 Jul 2017 11:14 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 16 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
 बाइक से मदरसा जा रहे सभासद को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में सभासद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद उतरौला वार्ड नंबर-24 पटेलनगर के सभासद रिजवान (32) गायडीह गांव स्थित मदरसे में आधुनिक शिक्षक थे। रविवार को रिजवान बाइक से अपने मदरसे में जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने रास्ते में मैनहा पुल के पास रिजवान को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही रिजवान की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि करीब 6 माह पूर्व ही रिजवान की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान के बड़े भाई इरफान की करीब 15 वर्ष पूर्व राजाबाजार में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। रिजवान ही परिवार के भरण पोषण का सहारा थे। कोतवाल उतरौला अभिषेक सिरोही ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिजवान की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed