{"_id":"572a350b4f1c1baa1d5cd6b7","slug":"cleric-s-murderd-agains-the-remarks-of-ala-hazrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला हजरत के खिलाफ टिप्पणी पर मौलवी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आला हजरत के खिलाफ टिप्पणी पर मौलवी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Wed, 04 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमनगर गांव में मंगलवार की रात आला हजरत के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में मौलवी की हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मौलवी समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मंजिल अदीबी का भाई था।
उतरौला कोतवाल राज कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि रुस्तम नगर गांव में रहकर नमाज पढ़ाने वाले तथा बच्चों को तालीम देने वाले मौलवी मुसीबत अली शाह उर्फ महबूब शाह (55) की मंगलवार रात सोते समय स्थानीय निवासी युवक शमशुद्दीन ने बांके से गला काटकर हत्या कर दी। मृतक मूल रूप से बरगदवा गांव का रहने वाला था तथा विगत काफी समय से अपनी ससुराल कपौवा शेरपुर में बस गया था।
मृतक रुस्तमनगर गांव स्थित इबादतगाह में करीब दो साल से लोगों को नमाज पढ़ाता था तथा बच्चों को दीनी तालीम देता था। कोतवाल ने बताया कि शमशुद्दीन ने पूछताछ के दौरान यह बताया कि मृतक मौलवी आला हजरत के खिलाफ टिप्पणी करता था इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी शमशुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि मृतक के बेटे मरगुब शाह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग हत्या के पीछे तरह-तरह की कानाफूसी कर रहे हैं।