{"_id":"e4db4e32cab5ee9be0747d2387d5297f","slug":"child-s-death-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में बालक की मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला कोतवाली क्षेत्र में नाना के साथ मंगलवार को साइकिल से इलाज कराने के लिए जा रहे बालक की स्कूली बस की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उतरौला कोतवाल राजकुमार यादव ने बताया कि हाड़ाडीह बढ़नीचापा गांव निवासी नीरज (11) क्षेत्र के मैनहा गांव निवासी भुल्लुर के यहां ननिहाल में आया था। नीरज की तबियत खराब होने पर मंगलवार को नाना भुल्लुर साइकिल से उसे लेकर डॉक्टर के यहां इलाज कराने जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में गोवर्धनपुर गांव के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी स्कूल की बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल भुल्लुर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कोतवाल ने बताया कि बस तथा चालक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।