{"_id":"570943b04f1c1bd82ac810c8","slug":"chain-snaching-gang-of-women-in-the-temple-were-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चेन स्नैचिंग करते पकड़ा गया महिलाओं का गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में चेन स्नैचिंग करते पकड़ा गया महिलाओं का गैंग
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के बाराही देवी मंदिर परिसर से शनिवार को माता के दर्शन के बहाने आई महिलाएं दर्शनार्थी महिलाओं की चेन छीन रही थीं। पुलिस ने चेन छिनैती करने वाली महिलाओं के गैंग की सात सदस्यों को पकड़ा है।
बता दें कि थाना उमराी बेगमगंज क्षेत्र के सेमरी कली की रहने वाली चंद्रावती शुक्रवार की दोपहर मां बाराही देवी के दर्शन को गई थी। वहां चेन स्नैचिंग करने वाली गैंग की महिलाओं ने उनका पर्स चोरी कर लिया। जिसमें 11 सौ रुपये नकदी व सोने की चेन थी। पर्स चोरी होते ही चंद्रावती ने शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ लग गई।
चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला की संदेह के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से चंद्रावती पर्स, जिसमें सोने की चेन व 11 सौ रुपए नकदी बरामद हुई। पुलिस ने चेन स्नैचिंग गैंग की सात महिलाओं को दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़ी गई महिलाओं ने अपना नाम सुनीता पत्नी सुरेश, पूजा पत्नी सुरेश निवासिनी हड़हा थाना जैतपुर बाराबंकी, सुभापति पत्नी घरहू, सरोज पत्नी जमुना, गुड्डी पत्नी मोहन निवासिनी सोनौरा मेहदावल संतकबीर नगर, रीना पत्नी देवा, आरती पुत्री देवा निवासिनी रेलवे स्टेशन पयागपुर बहराइच बताया।
एसओ उमरी बेगमगंज विनय कुमार सरोज ने बताया कि पकड़ी गई गैंग की सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले सात साल से चेन स्नैचिंग व पाकेटमार का धंधा करती हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेश पांडेय, सिपाही सचिन सिंह, दिनेश, डीएन सिंह, राकेश व चिंता देवी शामिल रहीं।