{"_id":"cd7daf12486dfa2e587c0cb0c0b02809","slug":"case-on-clerk-and-bussinessman-in-the-electricity-bill-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल घोटाले में आरोपी बाबू व व्यापारी पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली बिल घोटाले में आरोपी बाबू व व्यापारी पर केस
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
जिले में बिजली बिलों के नाम पर एक बड़े घोटाले का भंडाफोड़ होने के बाद शुक्रवार को पावर कॉर्पोरेशन की विजिलेंस टीम ने डिवीजन प्रथम में कार्यरत बाबू ज्ञानप्रकाश तॉतिया सहित कालानी फूड के नाम से संचालित फर्म के प्रोपराइट राकेश कालानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय में तैनात यह बाबू काफी समय से बिलिंग के नाम पर दूसरे उपभोक्ताओं का बिल किसी और के अकाउंट में जमा कर पावर कॉर्पोरेशन को तगड़ी चपत लगा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद जब कॉर्पोरेशन स्तर से मामले की जांच कराई गई तो आरोपी बाबू पर लगे सारे आरोप सही पाए गए। जिले में बिजली बिल के नाम पर काफी समय से घोटाला होता चला आ रहा है। हफ्ते भर पहले इसकी शिकायत मिलने के बाद जब कॉर्पोरेशन ने विजिलेंस व ऑडिट टीम के संयुक्त निर्देशन में इस मामले की जांच कराई तो सारी शिकायतें सही मिलीं। बिजली बिल घोटाले का जो मामला विजिलेंस टीम की जांच में पकड़ा गया है, उसमें आरोप है कि पावर कॉर्पोरेशन में तैनात बाबू ज्ञानप्रकाश तॉतिया काफी समय से बिलिंग के नाम पर कॉर्पोरेशन का धन का गबन अपने सहयोगियों के साथ मिलकर करता रहा है। इसके कई मामले विजिलेंस टीम की जांच में पकड़े गए हैं। इसे लेकर पावर कॉर्पोरेशन की विजिलेंस टीम के उपनिरीक्षक देवेश शुक्ल की ओर से आरोपी बाबू ज्ञानप्रकाश तॉतिया सहित कालानी फूड के प्रोपराइटर राकेश कालानी के खिलाफ सरकारी धन का गबन, धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7/13 के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जांच के लिए गोंडा पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी
शुक्रवार को इस मामले की पड़ताल और आगे भविष्य में इस तरह के घोटालों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पूरा पावर कॉर्पोरेशन महकमा गोंडा में डेरा जमाए मामले की पड़ताल में जुटा रहा। इसमें खुद पावर कॉर्पोरेशन के एमडी एपी मिश्र, डायरेक्टर फाइनेंस एसके अग्रवाल सहित एमडी एक्सईएन कैंप अनिल पाण्डेय और उनके साथ आए लखनऊ जोन के एक दर्जन अधिशासी अभियंताओं की टीम मौजूद रही।
आठ घंटे तक बंद कमरे में हुई जांच
शुक्रवार को आठ घंटे तक पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता कार्यालय में एमडी एपी मिश्र व डायरेक्टर फाइनेंस एसके अग्रवाल ने बैठकर जिले में हुए घोटाले की जांच की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभाग में तैनात एक-एक बाबू के बयान भी दर्ज किए। साथ ही ऑनलाइन बिलिंग के किस पीरिएड में यह घोटाला हुआ, इसके बाबत लोगों से जानकारी भी ली। एमडी एपी मिश्र ने बताया कि जिले में बिलिंग के नाम पर जो घोटाला हुआ है, उसके आरोपी बाबू व व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। साथ ही घोटाले की जड़ तलाशने के लिए ऑनलाइन बिलिंग चालू होने के समयान्तराल की स्पेशल ऑडिट भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
घोटाला पकड़े जाने के बाद हटाए गए एक्सईएन
जिले में पांच महीनों के दौरान पांच लाख रुपये से ऊपर का बिजली बिल घोटाला पकड़े जाने के बाद पावर कॉर्पोरेशन के एमडी एपी मिश्र ने यहां तैनात अधिशासी अभियंता एके चौरसिया को हटा दिया है। अब से उनकी जगह दोनों डिवीजनों का काम अधिशासी अभियंता तीरथराम श्रीवास्तव देखेंगे।