{"_id":"58d1640f4f1c1b8e161a18be","slug":"case-against-sp-leaders-for-abusive-remarks-on-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज
amarujala
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर सीएम आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी सहित अन्य तीन लोगों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी रुपेश मिश्र, विशाल यादव, रक्षाराम यादव व प्रवेश दूबे आदि ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सीओ सिटी नीतेश सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी शानू खान सहित समूह संचालक नफीस, जका व एक अन्य ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इससे समाज में तनाव भी उत्पन्न हो सकता है।
इन लोगों ने एसपी से दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश नगर कोतवाल को दिया गया है। नगर कोतवाल एसके त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।