फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP, BSP candidate agent's son attacked

भाजपा एजेंट पर बसपा प्रत्याशी के बेटे का हमला

Thu, 02 Mar 2017 11:34 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 02 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार सुबह चंपा नगर चौराहे पर विधानसभा गौरा से बसपा प्रत्याशी अब्दुल कलाम मलिक के बेटे मंजूर मलिक ने भाजपा एजेंट पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। भाजपा एजेंट ने हमले से बचने के लिए भागकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन


इस मामले में भाजपा एजेंट ने थाना खोड़ारे में विधानसभा गौरा के बसपा प्रत्याशी अब्दुल कलाम मलिक के बेटे समेत अन्य के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना खोड़ारे क्षेत्र के पिपरा इस्माइल गांव के रहने वाले सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दिन 28 फरवरी को मतदान के दौरान वह विधानसभा गौरा से भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा का बूथ एजेंट बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी से विधानसभा गौरा के बसपा प्रत्याशी अब्दुल कलाम मलिक के बेटे मंजूर मलिक उससे रंजिश रखने लगे। भाजपा एजेंट सुनील के मुताबिक बुधवार की शाम वह चंपा नगर चौराहे पर एक दुकान पर मौजूद था इसी बीच मंजूर मलिक भी वहां पहुंचे।

मतदान को लेकर उनसे कहासुनी हो गई थी। मगर लोगों ने मामला शांत करा दिया। सुनील ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह चंपा नगर चौराहे पर एक चाय की दुकान पर गया था तभी वहां मंजूर मलिक भी अपने कई समर्थकों संग आ गए और रंजिशन लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिए। सुनील बताया कि किसी तरह से भागकर उसने जान बचाई। इसी बीच वहां दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए।


सूचना पर भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह  व विधानसभा गौरा के भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा ने सुनील के घर पहुंचकर जानकारी ली। इस मामले में  सुनील कुमार वर्मा ने थाना खोड़ारे में विधानसभा गौरा के बसपा प्रत्याशी अब्दुल कलाम मलिक के बेटे मंजूर मलिक व अन्य के खिलाफ मारपीट, बलबा व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed