फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bikers looted 33 thousand

बाइक सवार बदमाशों ने बियर शॉप से लूटे 33 हजार

Mon, 03 Apr 2017 11:05 PM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 03 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
 गौराचौकी बाजार में सादुल्लाह नगर-बभनान मार्ग पर स्थित बियर शॉप में रविवार की देर रात दो बाइक से आए पांच लुटेरों ने घुसकर 33 हजार रुपये लूट लिए। सेल्समैन के विरोध करने पर लुटेरों में से एक लुटेरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन


और सेल्समैन को धमकाते हुए बदमाश भाग निकले। लूट की सूचना पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने बीयर शाप के आस-पास लोगों से पूछताछ की। इस मामले में सेल्समैन ने थाना खोड़ारे में बाइक सवार पांच लुटेरों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन

   
थाना खोड़ारे क्षेत्र के कूकलनगर ग्रान्ट गंाव के रहने वाले ओमप्रकाश तिवारी की गौराचौकी बाजार में सादुल्लाह नगर-बभनान मार्ग पर बियर शॉप है। यहां दुकान पर थाना छपिया क्षेत्र के बुक्कनपुर का रहने वाला विजय कुमार यादव सेल्समैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय के मुताबिक रविवार को वह दुकान पर बियर बेच रहा था तभी देर रात दो बाइक से आए पांच लुटेरे दुकान के अंदर घुस आए और तमंचे से धमकाते हुए 33 हजार रुपये लूट लिया। सेल्समैन विजय ने बताया कि जब उसने लूट का विरोध किया तो उनमे से एक लुटेरे ने तमंचा निकाल लिया और दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद लुटेरे विजय को धमकाते हुए रुपए लेकर फरार हो गए।


लूट की सूचना पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने आस-पास के लोगों से लूट की जानकारी ली। इस मामले में सेल्समैन विजय कुमार यादव ने थाना खोड़ारे में बाइक सवार पांच लुटेरों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष खोड़ारे विनोद कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed