{"_id":"6b0446e433a4a056400647aa","slug":"crime-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1007-185286-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कोट पंचायत के सरी नाले में मिले मांस से भरे 30 कट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कोट पंचायत के सरी नाले में मिले मांस से भरे 30 कट्टे
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की शुरू
सायरी व ममलीग के लिए जाती है पानी की सप्लाई, नाले की सफाई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट की कोट पंचायत के तहत सरी नाले में मांस से भरे करीब 25-30 कट्टे मिले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चिंता का विषय यह है कि इसी नाले से कोट कदौर, सेरीघाट सहित डुमेहर क्वारग पेयजल योजना प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें मुर्गे का मांस था और इससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई। यहां से सायरी व ममलीग क्षेत्र के लिए पानी की सप्लाई भी जाती है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने नाले में संदिग्ध हालत में मांस से भरे कट्टे पड़े देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, जल शक्ति विभाग (आईपीएच) और पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कट्टों की संख्या 25-30 बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि करीब एक सप्ताह पहले किसी ने इन कट्टों को नाले में फेंका है। पेयजल स्रोत दूषित होने के खतरे को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने तुरंत नाले की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया है, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
इनसेट
सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, जल शक्ति और पशुपालन विभाग की टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। जल शक्ति विभाग नाले की सफाई में जुटा है ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सके। वहीं पशुपालन विभाग मांस की जांच कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-गोपाल शर्मा, एसडीएम, कंडाघाट