{"_id":"57a0dc324f1c1b5a7b2b9f17","slug":"bike-riders-student-crushed-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार छात्र को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार छात्र को ट्रक ने कुचला
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
गोंडा-बहराइच मार्ग पर खिरौरा मोहन गांव के पास मंगलवार को दोपहर बाद बाइक सवार छात्र को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ट्रक को कोतवाली ले आई है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
बहराइच जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरी गांव के रहने वाले अनूप कुमार सिंह का बेटा अजीत प्रताप सिंह (24) गोंडा के नंदनीनगर महाविद्यालय में एमएससी एजी का छात्र था। वह मंगलवार को बहराइच से मोटरसाइकिल से नंदनीनगर आया था।
यहां काम निपटाने के बाद दोपहर बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गोंडा-बहराइच मार्ग पर खिरौरा मोहन गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली के प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।