{"_id":"5910ae674f1c1b3b54851e04","slug":"bike-in-the-shop-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी बाइक, युवक की मौत
Amarujala
Updated Mon, 08 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियर 150 फीट तक घसीटता गया
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज बाजार के इमिलिहवा मोड़ के समीप सोमवार को रिश्तेदारी से वापस लौट रहे बाइक सवार एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के मसीहाबाद गांव के रहने वाले विशाल यादव के रुप में हई है।
बताया जाता है कि बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के मसीहाबाद गांव का रहने वाला विशाल यादव रविवार को धानेपुर थाना क्षेत्र के गोसांईपुरवा गांव में अपने रिश्तेदारी में आया था। सोमवार की सुबह वह यहां से वापस अपने घर जा रहा था।
विशाल बाबागंज से थोड़ी दूर इमलिहिवा मोड़ के समीप पहुंचा ही था कि अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे स्थित एक चाय की दुकान में घुस गई। इस हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस हादसे की सूचना धानेपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इस सबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।