{"_id":"583882424f1c1b242413d773","slug":"beaten-in-the-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में पूर्व सभासद के भाई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में पूर्व सभासद के भाई को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह भगत सिंह मोहल्ले में दबंगों ने जबरन नींव ढहा दी। विरोध करने पर दबंगों ने पूर्व सभासद के भाई की जमकर पिटाई की। इस मामले में बाप-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मनकापुर बाजार के मोहल्ला भगत सिंह निवासी पूर्व सभासद विनोद कुमार गुप्ता, मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी विश्वनाथ कुमार गुप्ता व मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अमित कुमार का बाजार के ही मोहल्ला गायत्री नगर में सीएचसी के पास तीन-तीन बिस्वा बैनामे की जमीन है।
जिसमें कच्ची बुनियाद भी भरी हुई है। विश्वनाथ ने बताया कि वह सभी लोग शुक्रवार की सुबह अपनी जमीन पर पक्के नींव का निर्माण करवा रहे थे। इसी बीच कुछ दबंग लोग उस भूमि पर अपना मालिकाना हक बताते हुए हॉकी डंडा व असलहा लेकर वहां आ धमके और नींव ढहा दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर दबंगों ने पूर्व सभासद के छोटे भाई कैलाश को जमकर पीटा और मजदूरों को धमकाकर भगा दिया। इस मामले में विश्वनाथ ने कोतवाली मनकापुर में पटेलनगर केवटहिया निवासी उदयराज उर्फ विजय राज उसके बेटे आशीष, चाचा निब्बूलाल व भतीजा लालमनि के खिलाफ मारपीट, धमकी व संपति के नुकसान की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाल मनकापुर ने बताया कि एक आरोपी आशीष को हिरासत में लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि भूमि की पैमाइश होने तक निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।