फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BDC members beaten, smashed car

बीडीसी सदस्य को पीटा, कार तोड़ी

Sun, 29 Nov 2015 10:56 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
दुबहा बाजार क्षेत्र के धर्मपुर गांव के मजरा चौहानपुरवा में शनिवार देर रात एक ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी ने अपने समर्थकों संग बीडीसी सदस्य के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य से मारपीट की और उसकी स्कार्पियो तोड़ दी।
विज्ञापन


इस मामले में बीडीसी सदस्य ने कौड़िया थाने की धोबहा राय पुलिस चौकी में ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी और उसके समर्थकों समेत 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कौड़िया थाना  क्षेत्र के धर्मपुर गांव के मजरा चौहान पुरवा के रहने वाले राजेश सिंह ने बताया कि वह अपने गांव से बीडीसी सदस्य है।

राजेश के मुताबिक वह ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी कमलेश सिंह का समर्थक है और उनके लिए चुनाव प्रचार कर रहा है।

इसी से नाराज होकर ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी और उसके नौ समर्थक शनिवार देर रात उसके घर पर आ धमके और उसे मारपीटकर उसकी स्कार्पियो गाड़ी तोड़ दी।

इस मामले में बीडीसी सदस्य राजेश सिंह ने कौड़िया थाने की पुलिस चौकी धोबहा में एक ग्राम प्रधान के प्रत्याशी व उसके 9 समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी है।

चौकी प्रभारी धोबहा रामकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed