फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   barati beats to catters

बारातियों ने कैटरर्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 01 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 01 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
barati beats to catters
शहर के बहराइच रोड पर मारुति चौराहे के समीप एक गेस्ट हाउस  में  मंगलवार को एक शादी समारोह में मामूली विवाद को लेकर नशे में धुत बारातियों ने कैटरर्स को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बाराती देर रात हंगामा करते रहे। मारपीट में कैटरर्स समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बाराती को पकड़ लिया जबकि बाकी भाग निकले। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। इस मामले में कैटरर्स ने कोतवाली नगर में गिरफ्तार बाराती समेत अन्य बारातियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर के राजा मोहल्ला के रहने वाले कैटरर्स सदनलाल ने बताया कि वह  कैटर्स चलात हैं। सदनलाल के मुताबिक बहराइच रोड पर मारुति चौराहे के समीप स्थित श्रीहरि मैरेज हाल में करनैलगंज के रहने वाले एक व्यक्ति के बेटी की शादी थी। शादी में लखीमपुर से बारात आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदनलाल ने बताया कि शादी में खाने का इंतजाम उन्होंने कर रखा था। सदन के मुताबिक देर रात साढ़े बारह बजे बारात में आए कुछ युवक शराब के नशे में धुत थे और कलौंजी मांगने लगे, जबकि कलौंजी तैयार नहीं थी उन्हें इंतजार करने को कहा गया।

इसी बात पर वह बिगड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। सदनलाल ने बताया कि बारात में आए युवकों ने उन्हें उनके बेटे अजीत गौड़ उर्फ रवि व संदीप को दौड़ा दौड़ाकर  पीटा जिससे दोनों गंभीररूप से घायल हो गये। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।

सदनलाल ने बताया कि बाराती देर रात हंगामा करते रहे। बवाल की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले युवक भाग निकले। पुलिस ने आरोपी सुशील सिंह निवासी धौंधी थाना तालगांव सीतापुर को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है।


इस मामले में सदनलाल ने कोतवाली नगर में सुशील सिंह व अन्य के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक बाराती को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed