फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Baby animal kill FIR against seven people

वनरोज का बच्चा मारने में सात लोगों पर केस

Fri, 16 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Fri, 16 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Baby animal kill FIR against seven people
वनरोज के बच्चे का शिकार कर उसकी खाल उतारने के मामले में कौंड़िया पुलिस ने तीन नामजद सहित कुल सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताते है कि गुरुवार शाम चैपुरवा गांव के मजरा बसई-चितई के किनारे गांव निवासी दिनेश के खेत के किनारे कुछ लोग एक वनरोज के बच्चे का शिकार करने के बाद उसकी खाल उतार रहे थे।
विज्ञापन


इसका पता जब पास में ही क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों को चला तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिससे गांव के तमाम लोग वहां इकट्ठा हो गए। यह देखते ही वनरोज की खाल उतारने वाले सभी लोग मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


मामले में बसई-चितई गांव निवासी अजय भारती ने काशीरामपुरवा भैंसहा गांव निवासी शेरू, जनउव्वर और छेद्दन सहित चार अन्य अज्ञात को मिलाकर कुल सात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को रामपुर पशु चिकित्सालय में तैनात डा. वीके चौधरी ने वनरोज के बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया। कौंड़िया एसओ मनोज कुमार राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed