फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   attack from bomb in weir controversy

मेड़ विवाद में फेंका बम

Thu, 16 Jul 2015 11:27 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
सौनौली मोहम्मदपुर गांव में मेढ़ के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें से एक अमित सिंह के पिता को गुरुवार की देर शाम थाना के सामने एक दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। बवाल के दौरान लोग दौड़े तो हमलावरों ने बम फेंका। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के सौनौली मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले प्रभाकर सिंह का गांव के ही अमर बहादुर व अमित सिंह से बुधवार की सुबह विवाद हो गया था। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। पुलिस ने अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को अमित के पिता गंगा सिंह अटठ्इसा बाजार में खरीदारी करने आए थे।
विज्ञापन


वह खरीदारी के बाद थाना उमरीबेगमगंज के सामने चाय पी रहे थे। तभी एक दर्जन से अधिक लोगों ने उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें ईंट से मार-मारकर घायल कर दिया। बवाल देखकर कर आस-पास के दुकानदार दौड़े तो हमलावरों ने बम फेंका। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग गए। गंगा सिंह को इलाज के लिए सीएचसी बेलसर भेजा गया है। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि हमले की सूवचा मिली है, छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed