फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After firing assault and blew Mdha

मारपीट व फायरिंग के बाद फूंका मड़हा

Wed, 02 Dec 2015 10:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के बखरवा गांव मे प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर बुधवार को जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले। दहशत फैलाने के लिए उपद्रवियों ने एक मड़हा व गुमटी मे आग लगा दी और फायरिंग की। इस घटना में दो लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले मे चार लोगों को  हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इटियाथोक विकास खंड की ग्राम पंचायत बखरवा में गांव के ही गुड्डू शुक्ला व रवींद्र के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। एक पक्ष के  गुड्डू शुक्ला ने बताया कि चार दिन पहले वोट डालने को लेकर रवींद्र ने उसके समर्थक सज्जन को मारने पीटने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह सज्जन का भाई जंगबहादुर जब मजदूरी के लिए बब्लू सिंह के भट्ठे पर जा रहा था तभी रास्ते मे रवींद्र व चार अन्य लोगों ने उसे रोक लिया और अभद्रता करते हुए उसे मारने की धमकी दी। इस पर लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डू का कहना है कि इसी के बाद दोपहर में उसका भाई रविकांत व महेंद्र दोनों बाइक से गांव की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में पहले से घात लगाये बैठे रवींद्र, विपिन माधव गोपाल व कृष्णगोपाल समेत 20-25 लोगों ने दोनों को घेर लिया और महेंद्र को जमकर पीटा, जिसमें महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दौरान कृष्णगोपाल व रवींद्र ने तमंचे से फायरिंग भी की। मारपीट  की सूचना पर मौके पर पहुंचे गुड्डू व रवींद्र के समर्थकों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। इसी बीच किसी ने एक ड़हे व एक गुमटी को आग के हवाले कर दिया।

उधर दूसरे पक्ष के रवींद्र का आरोप है कि गुड्डू व उसके समर्थकों ने माधवगोपाल के मड़हे में आग लगा दी और उसकी पिटाई की जिसमें माधवगोपाल घायल हो गया। रवींद्र ने भी गुड्डू पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक मड़हा व गुमटी जलकर राख हो चुकी थी। इस मामले में दोनों पक्षों के चार लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले आयी। थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मारपीट में दो लोगों को चोटें आई हैं।


इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट व आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed