फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   After controversy woman burnt alive, death

विवाद के बाद युवती को जिंदा जलाया, मौत

Fri, 03 Mar 2017 11:33 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 03 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
मुंडन कार्यक्रम देेखने के दौरान हुए विवाद के बाद दबंगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोलकर घर में सो रही 18 वर्षीय युवती को जिंदा जला दिया। युवती ने गोंडा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जरवा कोतवाली क्षेत्र के नगई गांव में गुरुवार रात चित्रकूट वर्मा के घर मुंडन कार्यक्रम के तहत नाच-गाना चल रहा था। इसी बीच, इकबाल तथा उनके पिता रोज अली की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


विवाद बढ़ा तो इकबाल व रोज अली अपने घर चले आए। फिर यूपी डायल 100 को फोन कर बताया कि रात में ही कुछ लोग उनके घर पहुंच गए और बेटी शबाना (18) को जिंदा जला दिया। शबाना को बचाने में उसकी भाभी हाजिरा का पैर भी झुलस गया। हाजिरा ने बताया कि मौके से उसने कुछ लोगों को भागते हुए देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल 100 पुलिस तथा परिवारीजन शबाना को पहले सीएचसी तुलसीपुर फिर गोंडा जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सीओ तुलसीपुर जेआर गौतम ने बताया कि रोज अली की तहरीर पर डब्लू, किन्ने, डाक्टर उर्फ गोबरे, साधु यादव, कुलदीप वर्मा, शंकर, गुरुबचन तथा मुन्नू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। गांव में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed