फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Acid thrown on the elderly at night, scorching

रात में बुजुर्ग पर फेंका तेजाब, झुलसा

Tue, 04 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 04 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Acid thrown on the elderly at night, scorching
तेजाब से झुलसा बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
 कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरी माझा गांव में मंगलवार की भोर लॉन में सो रहे बुजुर्ग पर रंजिश में एक युवक ने तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आरोपी युवक ने बुजुर्ग को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में बुजुर्ग की पौत्री ने थाना कटरा बाजार में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरी माझा गांव के रहने वाले राधेश्याम दूबे (70) ने बताया कि उनकी घर के सामने रहने वाले प्रदीप से रंजिश चल रही है। राधेश्याम के मुताबिक सोमवार की रात अपने घर के लॉन में सो रहे थे। वहीं पास में ही उनकी पौत्री सीमा भी सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधेश्याम का आरोप है कि मंगलवार की भोर प्रदीप ने उन पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटरा बाजार में भर्ती कराया गया है। इस मामले में राधेश्याम की पौत्री सीमा ने थाना कटरा बाजार में आरोपी प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थाना कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सीमा की तहरीर पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed